जमशेदपुर, फरवरी 20 -- पटमदा के खेरुआ पंचायत में पीसीसी सह कालीकरण पथ निर्माण में ग्रामीणों ने घटिया सामग्री का उपयोग करने का आरोप लगाया। बुधवार सुबह बड़डीह के पास विरोध करते हुए पीसीसी ढलाई का काम बंद करवा दिया गया। ग्रामीणों ने अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कहा कि इसमें सुधार होने तक काम नहीं चलना चाहिए। सूचना पाकर पहुंचे जिला पार्षद प्रदीप बेसरा और भाजपा पटमदा मंडल अध्यक्ष बासुदेव मंडल ने ग्रामीणों से जानकारी ली। प्रदीप बेसरा ने विभागीय कनीय अभियंता शिशिर कुमार से दूरभाष पर बात कर ढलाई की गुणवत्ता पर सवाल उठाया। उन्होंने बताया कि ढलाई में घटिया कंपनी का सीमेंट इस्तेमाल किया गया। 8 इंच के बजाय ढलाई 5 से 6 इंच की ढलाई की गई। कनीय अभियंता ने आश्वासन दिया कि गुणवत्ता में समझौता नहीं होगा। विरोध प्रदर्शन में धर्मु किस्कू, रवि बेसरा, विमल मंड...