प्रधान संवाददाता, जून 10 -- पटना के चार ऐसे अंचल हैं जहां दाखिल-खारिज के मामले सबसे अधिक लंबित हैं।इसमें 75 दिन से अधिक समय से लंबित मामले भी काफी ज्यादा है। सोमवार को डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने राजस्व मामलों की समीक्षा के दौरान इन अंचलों के खराब प्रदर्शन को देखते हुए अंचलाधिकारियों का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया है। साथ ही चारो सीओ से स्पष्टीकरण भी पूछा गया है। डीएम ने कहा है कि यदि सीओ का जवाब संतोषजनक नहीं आया तो विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। जिन अंचलों में दाखिल-खारिज के अधिक मामले लंबित हैं उसमें फुलवारीशरीफ, दीदारगंज, बिहटा और सम्पतचक शामिल है। इन चारों अंचलों के अंचलाधिकारी राजस्व कार्यों के निपटारे में गंभीर लापरवाही बरत रहे हैं। इनके कारण पूरे पटना जिला का प्रदर्शन प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- बिहार में आज भीषण गर्मी औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.