कार्यालय संवाददाता, फरवरी 1 -- पटना से हाजीपुर के बीच आवागमन करने वाले लोगों के लिए काफी राहत भरी खबर है। लोगों को अब जल्द ही महात्मा गांधी सेतु पर घंटों जाम से जूझने से जल्द छुटकारा मिल जाएगा। पथ निर्माण विभाग की ओर से इस सेतु के समानान्तर बनाए जा रहे फोर लेन पुल का निर्माण कार्य इस वर्ष के अंत यानी दिसंबर तक पूरा करने का दावा किया गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस अतिरिक्त ब्रिज के बन जाने से उत्तर से दक्षिण बिहार के बीच की यातायात सुगम होगा। साथ ही गांधी सेतु पर घंटों जाम में फंसे रहने की समस्या से भी लोगों को स्थाई रूप से छुटकारा मिलेगा। करीब साढ़े चार दशक पहले एनएच-19 पर बने महात्मा गांधी सेतु पर ट्रैफिक दबाव बढ़ जाने से इसके समानान्तर अतिरिक्त फोर लेन ब्रिज बनाने का निर्णय लिया गया था। भारत सरकार की अनुशंसा पर दोनों तरफ से...