पटना, फरवरी 20 -- गर्दनीबाग स्थित शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह उच्च विद्यालय (पटना हाईस्कूल) में 1976 बैच के पूर्ववर्ती छात्रों का जुटान हुआ। 50वीं वर्षगांठ समारोह का आयोजन हुआ। इसमें देश-विदेश से आए पूर्व छात्रों ने एक-दूसरे से मुलाकात की। सभी ने उत्साहपूर्वक अनुभव साझा किए। विद्यालय की प्राचार्य सुनंदा प्रभा को पूर्ववर्ती छात्रों की ओर से पुष्पगुच्छ, शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट किया गया। प्राचार्या ने सभी को संबोधित किया। मंच संचालन न्यूजीलैंड से आए ठाकुर कौशल रमा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन राकेश माथुर ने दिया। मौके पर रवि रंजन आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...