नई दिल्ली, मार्च 18 -- पटना हाईकोर्ट में मजदूर के 171 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आज 18 मार्च आवेदन की अंतिम तिथि है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर एप्लाई कर सकते हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान 20 मार्च 2025 तक किया जा सकता है। ग्रुप सी के मजदूर के पदों पर यह रेगुलर भर्ती है। रिक्तियों में अनारक्षित पद 74 हैं। एससी के लिए 27, एसटी 02 , ईबीसी 31, बीसी 20, ईडब्ल्यूएस के लिए 17 पद आरक्षित हैं।योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 8वीं पास होना चाहिए। अधिकतम शैक्षिक योग्यता 12वीं तय की गई है। इसके अलावा अभ्यर्थियों को साइकिल चलाना आना चाहिए। यदि किसी भी स्टेज पर यह पाया जाता है कि आवेदक के पास इस विज्ञापन में निर्धारित योग्यता यानी इंटरमीडिएट (12वीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.