पटना, सितम्बर 21 -- पटना हाईकोर्ट के पहले दलित मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति पीबी बजन्थरी ने रविवार को शपथ ली। राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने उन्हें पटना हाईकोर्ट के 46 वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर पद एंव गोपनीयता का शपथ दिलाई। शपथग्रहण समारोह में मुख्यंमत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पटना हाईकोर्ट के लगभग सभी जजों के अलावा मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, महाधिवक्ता पीके शाही, हाईकोर्ट के अधिवक्तागण और परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। कर्नाटक में 23 अक्टूबर, 1963 को जन्मे न्यायमूर्ति पीबी बजन्थरी की शिक्षा विद्या वर्धन संघ, केईएल सोसाइटी व एसजेआरसी लॉ कॉलेज, बेंगलुरु में हुई थी। साल 1990 में उन्होंने कर्नाटक हाईकोर्ट में वकालत पेशा की शुरुआत की। मई 2006 में उन्हें केंद्र...