सीतामढ़ी, फरवरी 1 -- सीतामढ़ी। बंगलुरु से सीतामढ़ी आ रहे युवक को जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गया है। मेहसौल थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर निवासी सोमाहुति कुमार बेहोशी की हालत में छपरा जिला के नयागांव के समीप पुल के नीचे पाया गया है। उसे छपरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पटना एयरपोर्ट थाने में एफआईआर की गयी है। इसमें बताया गया कि मेहसौल क्षेत्र के कृष्णा नगर निवासी विनय कुमार सिंह का पुत्र सोमाहुति 31 जनवरी को सीतामढ़ी आने के लिए बंगलुरु से फ्लाइट से देर शाम पटना पहुंचा था। जहां से वह भाड़े पर गाड़ी लेकर सीतामढ़ी रवाना हुआ। इसी बीच जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गया। देर रात तक उसके घर नहीं पहुंचने व मोबाइल बंद आने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजन देर रात मेहसौल थाने में शिकायत करने पहुंचे। लेकिन, मामला पटना के अधीन होने के कारण मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.