पटना, मई 13 -- बिहार की राजधानी पटना से सटे बिहटा में जमकर हंगामा हुआ है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा हरहा है कि यहां एक सड़क हादसे के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। यहां एक ट्रक ने कुछ लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की कुचलकर मौत हो गई। एक अन्य शख्स इस हादसे में घायल भी है। हादसे से नाराज लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पर भी लोगों को गुस्सा फूटा। लोगों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। इस पथराव में कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी सूचना है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि हादसे के बाद यहां चीख-पुकार मच गई। पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तब लोगों ने उनपर पथराव शुरू कर दिया। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ट्रक को पूरी तरह जलने से बचाया। पुलिस ने वहां हो रहे हंगामे को भी शांत कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.