हाजीपुर, जनवरी 9 -- हाजीपुर,नगर संवाददाता। हाजीपुर जंदाहा मुख्य मार्ग बिदुपुर थाना क्षेत्र के चकसिकंदर ओवर ब्रिज के पास गुरुवार को पटना से शव लेकर जा रहे तेज रफ्तार एम्बुलेंस डिवाइडर से टकरा गया। जिससे तीन व्यक्ति घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। कुछ देर के लिए हाजीपुर जंदाहा मुख्य मार्ग जाम हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस एवं बिदुपुर थाने की पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिदुपुर लाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए घायल तीनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टर के द्वारा सभी का इलाज किया गया। घायल व्यक्ति की पहचान बेगूसराय जिले के नारायण पीपर गांव निवासी रामदेव यादव के 48 वर्ष से पुत्र ब...