पटना, फरवरी 10 -- बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने होली और ईद के मौके पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत अन्य राज्यों से विशेष बस सेवा शुरू करने जा रही है। 23 फरवरी से 23 मार्च तक एक महीने लगभग 200 अंतरराज्यीय बसों का संचालन किया जाएगा। इनमें सबसे अधिक 62 बसें बिहार के विभिन्न शहरों से दिल्ली रूट पर चलाई जाएंगी। इनके लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग 5 फरवरी से शुरू हो चुकी है। निगम ने अब प्रमुख रूटों की समय-सारिणी और सब्सिडी युक्त किराया भी जारी कर दिया है। पटना-दिल्ली रूट पर एसी सीटर बस का किराया मात्र 1254 रुपये और एसी स्लीपर बस का 1893 रुपये रखा गया है। सरकार इस मार्ग के लिए 619 और 919 रुपये की सब्सिडी दे रही है। बस पटना के गांधी मैदान बस स्टैंड से सुबह 11:30 बजे खुलेगी और दिल्ली से दोपहर 1 बजे रवाना होगी। यह भी पढ़ें- राहत! होली पर 800 फेरे लग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.