रांची, जून 2 -- रांची एयरपोर्ट पर सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। यहां 175 यात्रियों को लेकर पटना से रांची आया विमान लैडिंग से पहले पक्षी से टकरा गई। इसके बाद विमान को 40 मिनट तक हवा में रखा गया और पायलट ने सुरक्षित तरीके से इमरजेंसी लैडिंग कराई। विमान में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। अधिकारियों ने बताया कि रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर दोपहर 1:14 बजे यह आपात लैडिंग हुई। 175 यात्रियों को लेकर आए विमान की इमरजेंसी लैडिंग हुई। गनीमत रही कि नुकसान सिर्फ विमान (एयरबस 320) को हुआ है। इसमें सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे। एयरपोर्ट के डायरेक्टर आरआर मौर्य ने कहा, 'रांची के पास इंडिगो के एक विमान की पक्षी से टक्कर हो गई थी। जिस समय घटना हुई विमान 10-12 नॉटिकल माइल्स दूर, 3000-4000 फीट की ऊंचाई पर था।' अधिकारी ने बताया कि विमान पटना से 175...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.