पटना, जून 9 -- बाइपास थाना क्षेत्र के बाहरी बेगमपुर, सती चौरा का रहने वाला 55 वर्षीय सब्जी विक्रेता शंभु मेहता रहस्यमय ढंग से लापता बताया जाता है। काफी खोजबीन के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। परिजनों का कहना है कि शंभु मेहता रोज की तरह शनिवार की शाम चार बजे ठेला पर सब्जी लेकर बेचने निकला था। लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजन उसकी खोजबीन करने निकले। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद उसकी पत्नी करुणा देवी ने बाईपास थाना में पति के लापता होने की शिकायत दर्ज करायी है। साथ ही पुलिस ने अपने पति की तलाश करने की गुहार लगाई है। बाइपास थाने की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.