छपरा, अप्रैल 17 -- छपरा ,एक संवाददाता। नई दिल्ली स्थित परिवहन भवन में सारण सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी की अध्यक्षता में बुधवार को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों के साथ सारण जिले की सड़क परियोजनाओं को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मंत्रालय के सचिव वी. उमाशंकर, संयुक्त सचिव विनय कुमार, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सदस्य अनिल चौधरी, पटना के क्षेत्रीय अधिकारी एन. एल. येयोत्कर, मुख्य अभियंता अजमेर सिंह सहित विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में सारण को सड़क नेटवर्क के लिहाज़ से उत्तर बिहार का प्रवेश द्वार मानते हुए अनेक महत्त्वपूर्ण परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई और कई बड़े निर्णय लिए गए। इनमें विशेष रूप से जेपी सेतु के समानांतर बन रहे सिक्स लेन केबल ब्रिज पर यूरोपीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.