पटना, जुलाई 2 -- पटना शहरी क्षेत्र के चार विधानसभा क्षेत्र दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार और पटना साहिब में 1550 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन विस क्षेत्रों में करीब 18 लाख मतदाता हैं। शहरी क्षेत्र में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के सदस्यों को तैनात किया गया है। बुधवार को डीडीसी समीर सौरभ की उपस्थिति में अधिकारियों ने इन विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को संचालित किया। पटना नगर निगम के अतिरिक्त जिले में 16 अन्य नगर निकाय हैं। सभी 17 नगर निकायों में नगर कार्यपालक पदाधिकारियों को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान लगाया गया है। पटना नगर निगम क्षेत्र में चार शहरी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में बीएलओ की सहायता के लिए राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) के सदस्यों की तैनाती की गई ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.