पटना, फरवरी 20 -- पटना विवि में मतदाता तो बढ़ी, पर उम्मीदवारी में नगन्य है छात्राओं की संख्या - पीयू छात्रसंघ चुनाव में महिला उम्मीदवारी इस बार भी कम है - सेंट्रल पैनल के अध्यक्ष पद में कुल 13 उम्मीदवारों में मात्र चार छात्रा शामिल पटना, मुख्य संवाददाता। पटना विवि छात्रसंघ चुनाव में छात्रा मतदाता 60 फीसदी से अधिक हैं। लेकिन चुनाव में उम्मीदवारी की बात करें तो छात्राओं की संख्या नगन्य रहती हैं। इस बार के छात्रसंघ चुनाव में भी उम्मीदवारी में छात्राएं कम नजर आ रही हैं। सेंट्रल पैनल के सभी पांच पदों की बात करें तो कुल 47 उम्मीदवार खड़े हुए है। इसमें अध्यक्ष पद में चार, उपाध्यक्ष के लिए तीन, महासचिव के लिए चार, संयुक्त सचिव के लिए तीन और कोषाध्यक्ष के लिए तीन छात्रा उम्मीदवार के तौर पर पर्चा भरी हैं। बता दें कि यह स्थिति केवल इस बार की नहीं है...