पटना, फरवरी 8 -- पटना विवि छात्रसंघ चुनाव की प्रारूप मतदाता सूची को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डाल दिया गया है। इससे चुनाव लड़ने के इच्छुक छात्रों व अन्य को विभाग वार मतदाता सूची की जानकारी मिल सकेगी। कुलपति और चुनाव की मुख्य संरक्षक प्रो. नमिता सिंह ने कहा कि दस फरवरी को फाइनल मतदाता सूची तैयार होगी। साढ़े 19 हजार मतदाताओं की प्रारूप सूची वेबसाइट पर डाली गयी है। यह कॉलेज वार है। बता दें कि इस बार मतदान करने की समय सीमा एक घंटा बढ़ाई गयी है। इस बार सुबह 8.30 से 2.30 बजे तक मतदान होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.