पटना, जनवरी 29 -- पटना विवि के सभी भवनों में थ्रीडी लाइट बोर्ड लगाए जाएंगे। इससे मरीन ड्राइव से जाने वाले लोगों को पता चलेगा कि पटना विवि का कौन सा भवन है। इससे पटना के सैंद्रीयकरण में भी सहयोग मिलेगा। इसकी जानकारी पटना विवि के संकायाध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो. अनिल कुमार ने गुरुवार को दी। उन्होंने बताया कि पटना विवि के भवन की पहचान लोग आसानी से करें, इसके लिए थ्रीडी लाइट वाले बोर्ड लगाए जाएंगे। पे-फिक्सेशन कमिटी की बैठक हुई बता दें कि गुरुवार को पटना विवि के पे-फिक्सेशन कमिटी की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता विवि की कुलपति प्रो. नमिता सिंह ने की। बैठक में 65 शिक्षकेत्तर कर्मचारियों जिनका एसीपी और एमएसीपी में उन्नयन किया गया था, उनका पे-फिक्सेशन किया गया। इसके साथ ही छह असिस्टेंट प्रोफेसर का भी पे-फिक्सेशन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्त...