पटना, फरवरी 20 -- पटना विवि के उर्दू विभाग के छात्र अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी जाबीर अंसारी को सीवान में रानी लक्ष्मीबाई खेल रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। जाबीर लगातार पटना विश्वविद्यालय के लिए पदक जीत कर विश्वविद्यालय को गौरवान्वित कर रहे हैं। वे अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय के स्वर्ण पदक विजेता हैं, पिछले साल नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक विजेता रहे। उनकी उपलब्धि पर पटना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय सिंह, संकायाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार, कुलानुशासक प्रो. मनोज कुमार, उर्दू विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. सूरज देव सिंह, पटना कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजय सिन्हा ने उन्हें बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.