पटना, मार्च 28 -- पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ की तैयारी पूरी हो चुकी है। प्रचार का शोर गुरुवार शाम को थम गया। आखिरी दिन पटना साइंस कॉलेज के मौदान में प्रेसिडेंशियल डिबेट का भी आयोजन किया गया। इसमें अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने अपनी बात मतदाताओं के सामने रखी। पीयू छात्र संघ चुनाव के लिए शनिवार को सुबह 8 बजे से मतदान होगा। लगभग 19 हजार स्टूडेंट्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। छात्र संघ चुनाव के लिए वोटों की गिनती उसी दिन शाम 4 बजे शुरू हो जाएगी। पटना यूनिवर्सिटी में कुल 19059 वोटर हैं। मतदान के लिए विभिन्न कॉलेजों में 42 बूथ बनाए गए हैं। सबसे ज्यादा पटना वीमेंस कॉलेज में 9 बूथ बनाए गए हैं। यहां सर्वाधिक 4461 वोटर हैं। इसके अलावा मगध महिला कॉलेज में भी 5 बूथ हैं। मतदान होने के बाद 29 मार्च को शाम 4 बजे से ही वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.