मुख्य संवाददाता, फरवरी 4 -- पटना विवि छात्रसंघ चुनाव की मंगलवार को घोषणा कर दी गयी। चुनाव 28 फरवरी को होगा। इसी दिन मतगणना होगी और परिणाम भी आएगा। इस बार करीब 22 हजार छात्र मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें स्नातक के साथ पीजी और पीएचडी के शोधार्थी भी शामिल होंगे। चुनाव के मुख्य चुनाव पदाधिकारी और भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. शंकर कुमार ने बताया कि सभी कॉलेजों से छह फरवरी को मतदाता सूची प्रकाशित करने को कहा गया। 7 से 9 फरवरी तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 10 फरवरी को होगा। मतदान सुबह 8.30 से दोपहर 2.30 बजे तक होगा। अब तक नौ बजे से दो बजे तक होता था। बूथ की संख्या बढ़ी है। कुल 14 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कॉलेजों के अलावा पीजी विभाग में भी वोट डाले जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...