पटना, फरवरी 14 -- पटना यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव के बीच कांग्रेस की स्टूडेंट विंग एनएसयूआई में तकरार खुलकर सामने आ गई है। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी और राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार के समर्थक शनिवार को आपस में भिड़ गए। पटना के सदाकत आश्रम स्थित बिहार कांग्रेस कार्यालय में वरुण चौधरी का पोस्टर फाड़ दिया गया। इसके बाद दोनों गुट आमने-सामने हो गए। समर्थकों के बीच एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी और बहसबाजी हुई, जिससे माहौल गर्मा गया। नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष सूरज कुमार ने वरुण चौधरी का बैनर फाड़े जाने का विरोध किया। वरुण के समर्थकों ने कन्हैया कुमार के समर्थकों पर बैनर फाड़ने का आरोप लगाया। दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता कन्हैया एनएसयूआई के राष्ट्रीय ...