पटना, फरवरी 23 -- बिहार में अग्निशमन विभाग के पुलिस महानिरीक्षक (IG) सुनील नायक को अरेस्ट कर लिया गया है। आंध्र प्रदेश की पुलिस ने पटना आकर आईजी को अरेस्ट किया है। आंध्र प्रदेश की पुलिस टीम ने IG सुनील नायक को अरेस्ट करने के लिए उनके घर पर दबिश दी थी। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला साल 2021 में सुनील नायक के आंध्र प्रदेश में तैनाती के दौरान से जुड़ा हुआ है। उस वक्त उन्होंने पूर्व सांसद को गिरफ्तार किया था। पूर्व सांसद को प्रताड़ित करने का आरोप आईपीएस अधिकारी सुनील नायक पर लगा था। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर उनपर केस दर्ज किया गया था। अब आंध्र प्रदेश की पुलिस इसी मामले में उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पटना के चिड़ियाघर के पास स्थित उनके आवास पर पहुंची थी। पटना के सिटी एसपी भी मौक पर मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि आंध्र प्रदेश पुलिस उन्हें ट...