शैलेश कुमार सिंह, दिसम्बर 23 -- सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान के तहत पटना जिले के 13 अंचलों में 332 स्थानों पर लगभग 870 एकड़ सरकारी जमीन चिह्नित की गई है, जिस पर भू-माफियाओं ने कब्जा कर रखा है। इन चिह्नित सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाने का काम जनवरी से शुरू किया जाएगा। सबसे अधिक अतिक्रमण मसौढ़ी और बिहटा अंचलों में पाया गया है। ये सभी भूमि जिला परिषद की हैं। अभियान के तहत जनवरी से सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई होगी। अधिकांश सरकारी जमीनें सड़कों के किनारे स्थित हैं। हाल ही में जिला परिषद ने अपनी जमीनों को चिह्नित करने को संबंधित अंचलों से रिपोर्ट मांगी थी। कुछ में सरकारी जमीन की मापी का काम पूरा हो गया है, जिसके बाद अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अधिकारियों कहना है कि जनवरी तक भूमि मापी का काम पूरा कर...