प्रधान संवाददाता, फरवरी 3 -- पुलिस ने राजधानी पटना के विभिन्न इलाकों में कार्यालय खोलकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। सोमवार की रात करीब 10 बजे एक साथ दानापुर इलाके में पांच स्थानों पर छापेमारी कर 13 युवतियों और एक युवक को हिरासत में लिया गया है। इनके पास से दर्जनभर लैपटॉप और मोबाइल बरामद किए गए हैं। गिरोह का सरगना वेतन देकर इन लड़कियों से सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी कराई जाती थी। गुप्त सूचना पर साइबर थाने की पुलिस ने सोमवार रात 10 बजे रूपसपुर थाना क्षेत्र के मनोकामना मंदिर के पास, रुकनपुरा के वेदनगर, गोला रोड, राम जयपाल नगर और सगुना मोड़ के पास किराये के मकान में चल रहे साइबर ठगी से संबंधित कार्यालयों पर छापेमारी की। वेद नगर से छह, राम जयपाल नगर से पांच तथा सगुना स्थित निजी मकान से दो लड़कियां हिरासत में ली गई हैं। वेद नग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.