पटना, जनवरी 11 -- पटना में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। राजधानी पटना में कक्षा पहली से पांचवीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 13 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। यह निर्णय छोटे बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार, अत्यधिक ठंड, कम तापमान और घने कोहरे के कारण बच्चों के बीमार पड़ने की आशंका बढ़ गई है। सुबह के समय ठंड अधिक होने के कारण स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। पटना डीएम के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कक्षा 5वीं तक सभी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियां पूर्ण रूप से स्थग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.