पटना, सितम्बर 12 -- जिले में प्रशिक्षण लेने वाले 29 से 52 प्रतिशत किसान कृषि की नई तकनीक से खेती कर रहे हैं। पटना जिले के किसान विज्ञान केंद्र (केवीके) से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार नई तकनीक से खेती करने वाले किसानों की आय में बढ़ोतरी हो रही है। आंकड़ों के अनुसार जिले में 973 किसानों ने जीरो टिलेज तकनीक से खेती का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसमें से 399 (41%) लोग इस तकनीक से खेती कर रहे हैं। 59 प्रतिशत प्रशिक्षण प्राप्त किसान अब भी विभिन्न कारणों से खेती के जीरो टिलेज तकनीक का उपयोग नहीं कर रहे है। नई तकनीक अपनाने से किसानों को औसतन चार हजार प्रति यूनिट का लाभ हो रहा है। श्री तकनीक अपनाने में पिछड़ रहे किसान : जिले में 672 किसानों ने श्री तकनीक का प्रशिक्षण लिया। इसमें से महज 29 प्रतिशत (195) किसान ही इस तकनीक से खेती कर रहे हैं। आंकड़ों के अनुसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.