कार्यालय संवाददाता, मार्च 10 -- बिहार में पहली बार 10 से 12 मार्च तक नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 का आयोजन होने जा रहा है। पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में होनेवाले इस आयोजन में देश के 26 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 500 से ज्यादा महिला और पुरुष खिलाड़ी शामिल होंगे। एथलेटिक्स की 12 विधाओं में प्रतियोगिता होगी। इसके विजेता खिलाड़ियों में से 15 से 18 अप्रैल तक साउदी अरब में होने वाली छठी एशियन अंडर 18 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम का चयन होगा। 20वीं नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और बिहार एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।12 स्पर्धाओं में प्रतियोगिता होगी इस चैम्पियनशिप में 12 स्पर्धाओं में प्रतियोगिता होगी। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.