पटना, फरवरी 11 -- बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने राजधानी पटना में अवैध होर्डिंग और अवैध पार्किंग को हटाने को कहा है। उन्होंने 24 घंटे के अंदर इन्हें हटाने का अल्टीमेटम दिया और कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगर विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा बैठक में सिन्हा ने कहा कि अवैध होर्डिंग एवं पार्किंग के नाम पर चल रही माफियागिरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान मंत्री ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि हाई कोर्ट में लंबित मामलों को छोड़कर शेष सभी अवैध होर्डिंग्स 24 घंटे के भीतर हटा दिए जाएं। अवैध पार्किंग पूरी तरह बंद कर दी जाए। उन्होंने कहा कि इनकी वजह से राज्य सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। इसमें जो भी व्यक्ति या समूह संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.