पटना, अक्टूबर 31 -- पटना में 20 वर्षों के बाद अक्तूबर में सबसे कम अधिकतम तापमान शुक्रवार को दर्ज किया गया। इससे पहले 22 अक्तूबर 2005 को पटना का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। शुक्रवार को भी राजधानी का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस दौरान बीच के वर्षों में 23.6 डिग्री सेल्सियस या उससे कम अधिकतम तापमान अक्तूबर में दर्ज नहीं किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार मोंथा तूफान के कारण पिछले तीन दिनों से पटना में लगातार बारिश हो रही है। इसी कारण अधिक तापमान में तीन दिनों के दौरान 8.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। पटना में आज आंशिक तौर पर छाए रहेंगे बादल, बारिश के आसार : मौसम विभाग के अनुसार पटना में शनिवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने के पूर्वानुमान है। जिले के एक या दो स्थानों पर गरज के साथ हल्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.