नई दिल्ली, फरवरी 12 -- पटना में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक हॉस्टल की छत से गिरकर 16 वर्षीया छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे दो युवकों को हिरासत में लिया है। छात्रा के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नीट छात्रा मर्डर केस सुलझने से पहले पुलिस के सामने एक नई चुनौती खड़ी हो गई है। घटना फुलवारी शरीफ के हरिनगर इलाके स्थित फंडामेंटल कोचिंग से जुड़ा है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच में जुट गई है। हॉस्टल, कोचिंग और आसपास का सीसीटीवी फुटेज जुटाया मृतका की पहचान पिंकी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने इसे हत्या का आरोप लगाए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई। घटना स्थल से हॉस्टल का ए...