पटना, दिसम्बर 7 -- पटना में हुई लूट के आरोपित को 15 वर्षों बाद झारखंड से गिरफ्तार किया गया है। पीरबहोर पुलिस ने गिरिडीह जिला स्थित बिरनी से उसे दबोचा। उसकी पहचान गिरिडीह के बरकट्ठा निवासी घनश्याम साव के रूप में हुई है। वर्ष 2009 में पिस्टल के बल पर हुई लूट मामले में वह वांछित था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कानूनी कार्रवाई के बाद शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया। बीएन दास रोड निवासी संजय कुमार 6 जनवरी 2009 में पीरबहोर इलाके में गए थे। इसी दौरान चार बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर उनके साथ लूटपाट की थी। लुटेरों उनका मोबाइल फोन और रुपये लूट फरार हो गए थे। पीड़ित संजय कुमार की शिकायत पर पीरबहोर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। कई वर्षों तक आरोपितों का पता पुलिस को नहीं चला। इसी बीच तकनीकी जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि लूटा गया मोबाइल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.