हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, फरवरी 4 -- पटना में कुर्जी इंडस्ट्रियल स्टेट रोड पर मंगलवार को दिनदहाड़े एक बदमाश ने कारोबारी शम्भू सिंह पर गोली चला दी। कारोबारी की सूझबूझ और साहस के कारण उनकी जान बच गई। फायरिंग के दौरान कारोबारी ने बदमाश का हाथ पकड़ लिया और गोली हवा में चल गई। बताया गया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे शम्भू सिंह किसी काम से बाहर गए थे। लौटकर जैसे ही वे अपनी कार से उतरकर घर में प्रवेश करने लगे, तभी पहले से घात लगाए बदमाश ने पीछे से दौड़कर उन पर कट्टा तान दिया। शम्भू सिंह ने साहस दिखाते हुए बदमाश का हाथ पकड़ा और गोली हवा में चल गई। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हुई। कारोबारी की पत्नी और नौकर ने शोर मचाया। इससे आसपास के लोग जुट गए और बदमाश को घेरकर पकड़ लिया। लोगों ने उसकी खूब पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपित की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.