प्रधान संवाददाता, फरवरी 9 -- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सोमवार को पटना आगमन को देखते हुए यातायात परिचालन में बदलाव किया गया है। सोमवार की सुबह 11 बजे से डीटीओ कार्यालय से एयरपोर्ट की ओर वाहनों के आने पर रोक रहेगी। अध्यक्ष का कारकेड एयरपोर्ट से जबतक निकल नहीं जाता है तब तक यह रोक रहेगी। पटेल गोलंबर से एयरपोर्ट तक सड़कों के किनारे वाहनों की पार्किंग पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। यातायात पुलिस ने ट्रैफिक में बदलाव को लेकर यह जानकारी रविवार को दी। डीटीओ कार्यालय से दक्षिण की ओर से आने वाले सभी प्रकार के वाहन डीटीओ कार्यालय- टमटम पड़ाव- फुलवारी होते हुए गंतव्य स्थल की ओर जा सकेंगे। डीटीओ कार्यालय से उत्तर की ओर से आने वाले सभी वाहन जिला परिवहन कार्यालय से जगदेव पथ होते हुए अपने गंतव्य स्थल की ओर जाएंगे। पीर अली पथ में पटेल गोलंबर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.