हिन्दुस्तान टीम, अप्रैल 5 -- बिहार की राजधानी पटना में सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के जेपी गंगा पथ पर शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार अपराधियों ने बहुचर्चित नीलेश मुखिया हत्याकांड में शामिल शूटर सैयद शाहनवाज (28) को गोली मार दी। अपराधियों ने शाहनवाज को तीन गोलियां मारी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर दोनों बदमाश फरार होने में सफल हो गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं। पुलिस फिलहाल सभी बिंदुओं से मामले की छानबीन कर रही है। खाजेकलां थाना क्षेत्र के सोनारटोली का रहने वाला सैयद शाहनवाज शुक्रवार की दोपहर अपने दोस्त मोहम्मद कैश के साथ स्कूटी पर सवार होकर जेपी गंगा पथ के रास्ते पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित सिविल कोर्ट जा रहा था। स्कूटी उसका साथी चला रहा था। मोहम्मद कैश ने बताया कि दोपहर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.