कार्यालय संवाददाता, फरवरी 5 -- पटना में कंकड़बाग के शिवाजी पार्क के पास कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता के भाई अजय गुप्ता की कस्टम शॉप नाम की कपड़े की दुकान में बुधवार रात साढ़े 10 बजे भीषण आग लग गई। घटना में दुकान से सभी सामान जल गए। आग इतनी भयानक थी कि मकान के दूसरे तल पर मकान मालिक पुष्पा देवी के फ्लैट तक लपटें पहुंचने लगीं। फ्लैट में पुष्पा देवी अपने परिवार के साथ रहती है। बिल्डिंग में फंसे 10-12 लोगों ने मकान से सटे दूसरी छत पर कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की 13 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।दुकान बंदकर घर जाने पर मिली आग लगने की सूचना दुकानदार अजय गुप्ता ने बताया कि बुधवार की रात करीब 9.30 बजे वह दुकान बंदकर अगमकुआं स्थित अपने घर चले ...