पटना, फरवरी 2 -- पटना के बख्तियारपुर में लिंक स्टेशन के पास वंदे भारत के सामने पटरी पर पांच नाबालिगों का रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। रेल प्रशासन ने पांचों के खिलाफ रेल थाने में केस दर्ज कराया है।रेलवे सूत्रों के अनुसार, पटना मोकामा रेलखंड के बख्तियारपुर लिंक स्टेशन के पास पांच नाबालिग पटरी पर लकड़ी रखकर रील बना रहे थे। इसी बीच सामने से दूसरे पटरी पर वंदे भारत ट्रेन आ रही थी। तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन रुक गयी। इसके बाद रील बना रहे किशोर वंदे भारत के सामने वीडियो बनाने लगे। ट्रेन में सवार सुरक्षाकर्मी वीडियो बना रहे किशोरों को डांट कर हटने को कहा। दानापुर मंडल द्वारा जांच में पता चला कि वायरल वीडियो बख्तियारपुर लिंक स्टेशन के पास का है। इसके आधार पर पांचों कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.