पटना, मई 5 -- छोटे और मंझोले व्यवसायियों, फुटपाथ दुकानदारों तथा खुदरा व्यापारियों की बिगड़ती स्थिति और सरकार की उपेक्षा के खिलाफ 13 जुलाई को पटना में राज्यव्यापी व्यवसायी सम्मेलन होगा। सोमवार को पटना में भाकपा माले सांसद सुदामा प्रसाद के आह्वान पर बिहार के 22 जिलों से आए व्यवसायी संगठनों के प्रतिनिधियों ने बैठक में यह निर्णय लिया। सम्मेलन में व्यवसायी आयोग के गठन की मांग प्रमुख रूप से उठाई जाएगी। भाकपा माले सांसद सुदामा प्रसाद ने आरोप लगाया कि छोटे व्यापारियों पर लूट, फिरौती और धमकियों का साया मंडरा रहा है। उन्होंने आरा में तनिष्क शोरूम में हुई लूट का जिक्र किया और आरोप लगाया कि व्यापारियों को सुरक्षा नहीं मिल रही है। राज्य सचिव कुणाल ने आरोप लगाया कि जब से भाजपा सत्ता में आयी है, छोटे और मंझोले व्यापारियों की हालत बदतर होती गई है। जीएसटी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.