नई दिल्ली, जनवरी 5 -- पटना स्थित मशहूर मौर्यालोक कॉम्प्लेक्स स्थित कुल 278 दुकानों और कार्यालयों पर बकाया रखरखाव चार्ज एवं ग्राउंड रेंट की समीक्षा के बाद नोटिस जारी किया गया है। लंबे समय से बकाया भुगतान नहीं किये जाने पर पटना नगर निगम की ओर से यह नोटिस जारी किया गया है। रविवार की समीक्षा बैठक में यह तथ्य सामने आया है कि परिसर के दुकानदारों और कार्यालयों पर कुल तीन करोड़ छियासठ लाख पंद्रह हजार चार रुपये बकाया है। नगर निगम के मुताबिक बकायेदारों को नोटिस जारी होने की तिथि से सात दिनों के भीतर भुगतान करना होगा। नगर निगम की वेबसाइट से ऑनलाइन या कार्यालय में जाकर राशि का भुगतान कर सकते हैं। नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि निर्धारित अवधि में भुगतान नहीं करने की स्थिति में कभी भी बिजली एवं जलापूर्ति कनेक्शन को काटा जा सकता है। इस बारे में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.