मुख्य संवाददाता, जून 3 -- पटना में एक महिला सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बीसैप-7 में तैनात महिला सिपाही कनिका कुमारी ने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। घटना गांधी मैदान थाना इलाके के गोलघर के समीप स्थित एक मकान में हुई जहां कनिका किराए पर रहती थी। इसकी जानकारी होने पर सोमवार की रात 9:30 बजे गांधी मैदान थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। कनिका मूल रूप से नवादा जिले की रहने वाली थी। वह शादीशुदा थी। दंपति को एक 5 वर्ष का बेटा है। कनिका के मकान मालिक ने डायल 112 की पुलिस को फोन कर यह खबर दी कि उसका कमरा पिछले एक दिनों से नहीं खुला है। इसके बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो दरवाजा खटखटाने के बावजूद किसी ने जवाब नहीं दिया। अंत में पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर घुसी तो कनिका का शव फंदे से लटकता देखा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.