पटना, अगस्त 15 -- राजधानी पटना में कार से दो बच्चों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतकों में एक लड़का और लड़की है। दोनों भाई-बहन बताए जा रहे हैं। घटना पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी की है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे खड़ी एक कार से बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कार का दरवाजा खोला, तो अंदर दो मासूम बच्चों के शव पड़े मिले। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि कार कई घंटों से खड़ी थी। इंद्रपुरी के रोड नंबर 12 में रहने वाले भाई बहन 7 साल की लक्ष्मी और 5 साल के दीपक का शव घर के पास ही एक कार से बरामद किया गया है। दोनों आज दोपहर टयूशन पढ़ने गए थे। इसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं चल रहा था। शाम को उनकी बॉडी कर से मिली। एसपी मध्य दीक्षा ने बताया कि शव को पोस्टमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.