वरीय संवाददाता, जनवरी 20 -- पटना के अतिव्यस्त राजेंद्र नगर टर्मिनल के पास रविवार की सुबह आठ बजे हथियारों से लैस बदमाशों ने हाजीपुर के जेवर कारोबारी विनोद कुमार से 22 लाख के गहने लूट लिये। गहने बैग में रखे थे। लूट का विरोध करने पर पांच की संख्या में आए लुटेरों ने पिस्टल की बट से कारोबारी के बेटे रवि कुमार का सिर फोड़ दिया। यही नहीं, दोनों पिता-पुत्र पर फायरिंग भी की। संयोग था कि दोनों बाल-बाल बच गए। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कारोबारी रवि कुमार की शिकायत पर चित्रगुप्त नगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। चित्रगुप्त नगर की थानेदार रोशनी कुमारी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कारोबारी रवि कुमार परिवार के साथ वैशाली के हाजीपुर में रहते हैं। हाजीपुर में उनके सोने के तीन शोरूम हैं। रवि कुमार के पिता विनोद कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.