हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, अप्रैल 21 -- पटना के जीपीओ गोलंबर फ्लाईओवर पर रविवार की शाम आर ब्लॉक की तरफ से आ रहे एक कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। जब यातायात पुलिस का जवान वहां कार रुकवाने गया तो चालक ने उसे कुचलने की कोशिश की और फरार हो गया। इस घटना में जवान मुनचुन जख्मी हो गया। बाद में यातायात पुलिसकर्मियों ने पीछा कर आरोपित चालक को दबोचा। आरोपित के खिलाफ कोतवाली थाने में केस दर्ज करवाया गया है। टक्कर से जवान को चोटें आईं और उसकी वर्दी फट गई। घटना के बाद साथी जवानों ने पीछा कर जक्कनपुर थाना क्षेत्र स्थित करबिगहिया के समीप कार चालक को दबोचा। घायल सिपाही का प्राथमिक इलाज कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में कुछ युवक और एक युवती थी। हालांकि घटना के बाद चालक को छोड़कर अन्य फरार होने में सफल रहे। यह भी पढ़ें- बिहार में डेढ़ साल में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.