पटना, अगस्त 28 -- पटना में बाढ़ थाना क्षेत्र के सिकंदरा गांव के केव्वाली खंथा के पास फोरलेन पर एक नग्न महिला जख्मी हालत में मिली। ग्रामीणों ने दुष्कर्म की आशंका जताई है। महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। लगभग 18 वर्षीया महिला के दोनों हाथ भी टूटे हैं। ग्रामीणों ने महिला को पुराने कपड़े पहनाये। हालांकि महिला अस्पताल ले जाने के क्रम में बेहोश हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, महिला बेगूसराय जिले के एक गांव की रहने वाली है। शनिवार से महिला मायके से गायब थी। उसके पिता ने फोटो से पहचान की है। पुलिस बेगूसराय से बाढ़ फोरलेन इलाके में महिला के जख्मी हालत में पहुंचने की जांच शुरू कर दी गई है। सिकंदरा गांव के पास खेत में पशु चरा रहे ग्रामीणो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.