हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, सितम्बर 28 -- पटना में लड़की ने शादी से इनकार करने पर अपने प्रेमी की हत्या कर दी। कंकड़बाग थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड़ इलाके में शनिवार की दे रात शादी से इनकार करने पर युवती ने प्रेमी की हत्या कर दी। आरोप है कि टीपीएस कॉलेज के पास रहने वाली पूजा कुमारी ने प्रेमी मुरारी कुमार की लोढ़ा से सिर पर वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मुरारी कुमार मोकामा के मोर पश्चिमी पंचायत के वार्ड नंबर चार का रहने वाला था, जबकि युवती पूजा गौरीचक की रहने वाली बताई जाती है। जानकारी के अनुसार दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।, लेकिन मुरारी लगातार शादी स इनकार कर रहा था। इसी बात से नाराज होकर पूजा ने गुस्से में आकर लोढ़ा से मुरारी के सिर पर वार कर दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हत्या के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.