पटना, दिसम्बर 16 -- पटना में मंगलवार से पोलिया उन्मूलन अभियान के नए चरण की शुरुआत हुई। इस पल्स पोलियो चक्र में राजेन्द्र नगर अस्पताल के कार्यक्षेत्र के 62,669 घरों के 23,885 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी जाएगी। पटना नगर निगम के वार्ड 38 में पार्षद डॉ. आशीष कुमार सिन्हा ने बच्चों को पोलियो खुराक पिलाकर इस चक्र की शुरुआत की। मौके पर वार्ड पार्षद ने कहा कि बच्चों को पोलियो की खुराक देने में अभिभावकों को कोताही नहीं करनी चाहिए। जब भी नए चरण की शुरुआत हो हर बार बच्चों को दवा पिलानी चाहिए। मौके पर बाल विकास परियोजना पटना सदर-2 की पर्यवेक्षिका सोनी राय, विश्व स्वास्थ्य संगठन के सुशील कुमार तिवारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.