पटना, सितम्बर 7 -- पटना के बख्तियारपुर में सालिमपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने पुरानी रंजिश में एक ही परिवार के छह लोगों को गोली मारी दी। जिनमें शाहपुर निवासी इंग्लिश यादव (35), पिता कुलदीप यादव की मौत हो गई। घटना शनिवार की शाम करीब चार बजे की है। सभी लोग करौटा स्थित प्रसिद्ध जगदंबा मंदिर में नए ट्रक की पूजा कराकर अपने घर शाहपुर लौट रहे थे। घायलों में कुलदीप यादव, उनकी पत्नी क्रांति देवी, भाई कांग्रेस यादव, भतीजा राहुल कुमार और एक अन्य महिला शामिल हैं। सभी को खुसरूपुर में प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया। उधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बख्तियारपुर-पटना फोरलेन को जाम कर दिया है। पुलिस को घटनास्थल से कई खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले फोर लेन के एक होटल में आरोपियों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.