हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जनवरी 7 -- पटना में पूजा करने मंदिर जा रही नेपाल की दो सगी बहनों के साथ ऑटो में छेड़खानी करना अधेड़ को महंगा पड़ गया। दोनों युवतियां ने बीच सड़क पर अधेड़ की पिटाई कर दी। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने भी मनचले को पीटा। यह घटना मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे की है। बाद में लोगों ने आरोपित को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपित के साथ पीड़िता भी कोतवाली थाने गई, लेकिन उसने प्राथमिकी दर्ज कराने से इनकार कर दिया। पीड़िता की बहन ने बताया कि वे दोनों गांधी मैदान से ऑटो पकड़कर बुद्धमार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर पूजा करने जा रही थी। ऑटो में सवार अधेड़ व्यक्ति ने रास्ते में ही उसकी बहन के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। जब ऑटो इस्कॉन मंदिर के पास पहुंचा, तब वह भी वहीं उतर गया और मंदिर के बाहर दोबारा छेड़खानी करने लगा। यह भी पढ़ें-...