पटना, अगस्त 6 -- बिहार की राजधानी पटना से नेपाल की एक युवती से बलात्कार का शर्मनाक मामला सामने आया है। सिलीगुड़ी से पटना पहुंची नेपाली युवती के साथ निजी बस में दो दिनों तक रेप हुआ। पीड़ित युवती ने बुधवार को पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता की उम्र लगभग 25 साल बताई जा रही है। वहीं, आरोपी बस ड्राइवर दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार युवती अपने घर से भागकर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी गई थी। वहां से ट्रेन पकड़कर दो दिन पहले पटना आई थी। पटना स्टेशन के बाहर उसकी मुलाकात आरोपी बस ड्राइवर से हुई। वह उसे नौकरी दिलवाने का झांसे देकर एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में बीसैप-1 कैंपस के पास ले गया। वहां पर दो दिनों तक बस के अंदर ही रखकर उसके साथ रेप करता रहा। यह भी पढ़ें- बिहार में 5 साल की बच्ची से द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.