पटना, फरवरी 6 -- बिहार में एक बड़े पदाधिकारी को निगरानी की टीम में घूस का बड़ा अमाउंट लेते गिरफ्तार कर दिया। युवा एवं कौशल विकास विभाग के सहायक निदेशक परमजय सिंह को पांच लाख की रकम लेते रंगे हाथ दबोचा गया। विजिलेंस ब्यूरो की ट्रैप टीम ने सहायक निदेशक परमजय सिंह को उस वक्त रंगे हाथों गिरफ्तार किया जब वे नियोजन भवन परिसर में अपनी कार के भीतर रिश्वत के रूप में इतनी बड़ी रकम ले रहे थे। हालांकि, गिरफ्तार पदाधिकारी ने इसे साजिश करार दिया है। निगरानी डीएसपी ने घूस लेने की पुष्टि की है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के डीएसपी पवन कुमार ने पूरी कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ब्यूरो को गुप्त सूचना मिली थी कि नियोजन भवन की पार्किंग में रिश्वत का बड़ा लेन-देन होने वाला है। सहायक निदेशक जय सिंह ने एक विभागीय काम के लिए 10 लाख की घूस की रकम की...