पटना, दिसम्बर 24 -- बिहार की राजधानी पटना में नए साल से वाटर मेट्रो दौड़ने लगेगी। केरल के कोच्चि की तर्ज पर गंगा नदी में वाटर मेट्रो चलाई जाएगी। इसके लिए लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से तैयार एक बोट (नाव) गंगा नदी में उतार दी गई है। बताया जा रहा है कि 3 जनवरी 2026 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता से विशेषज्ञों की टीम इसका निरीक्षण करेगी। इसके बाद इसे आम लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। पहले चरण में पटना के कंघन घाट से दीघा घाट तक वाटर मेट्रो चलाने की योजना है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वाटर मेट्रो में लगभग 48 लोगों के बैठने की सुविधा है। इसके अलावा, बड़ी संख्या में यात्रियों के खड़े रहने की भी जगह दी गई है। वाटर मेट्रो पूरी तरह वातानुकूलित है। इसमें एसी और टीवी की सुविधा रहेगी। सुरक्षा के लिए अग्निशमन यंत्र और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वाटर मेट्रो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.